अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जस्सूसर मंडल द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल द्वारा प्रवीर योगासन स्पोर्ट्स अकादमी, एलएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं योग प्रेमियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी व्यास, जिला कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा शंकर व्यास, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, मंडल महामंत्री एवं योग दिवस कार्यक्रम संयोजक रघुनंदन आचार्य, सह-संयोजक अनिल पांडेय, भगवान नायक, जेठाराम, दाऊ गहलोत, चन्द्र प्रकाश करनानी, रविकांत भाटी सहित जस्सूसर मंडल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उपस्थित वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिलने के बाद विश्व के करोड़ों लोग योग को अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष भी योग को “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज” का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!