RPCC शिक्षक प्रकोष्ठ की 21 जून को महापंचायत, शिक्षक हितों पर होगा निर्णायक मंथन

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: RPCC शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा 21 जून 2026, रविवार प्रातः 11 बजे शक्ति सराय आहोर में शिक्षक न्याय महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सचिव कानाराम सिंघल ने बताया कि इस महापंचायत में 2007 बैच सहित समस्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के हितों पर निर्णायक मंथन किया जाएगा। बैठक में मुख्य एजेंडे 18 साल से लंबित DPC को तुरंत जारी करवाना, सभी शिक्षकों के लिए RGHS में कैशलेस इलाज, 15 लाख की अवैध वसूली पर तत्काल रोक, तृतीय श्रेणी शिक्षकों को वेतन विसंगति दूर करना, खेल साम्रगी की राशि प्रत्येक वर्ष जमा करवाना, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करवाना। सिंघल ने कहा कि इन 6 प्रमुख मांगों समेत कुल 20 ज्वलंत मुद्दों पर महापंचायत में चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!