आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सातलेरा गांव में शुक्रवार शाम एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया ओर परिवार को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखी नगदी, राशन सामग्री, कपड़े तथा आवश्यक जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सातलेरा निवासी मुनीराम सांसी के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय मुनीराम और उनकी पत्नी किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे, जबकि बच्चे घर पर मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से आग को विकराल रूप लेने से पहले ही काबू कर लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जल चुका था। पीड़ित मुनीराम सांसी ने बताया कि आग में मजदूरी से जुटाई गई नगदी, राशन और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने बताया कि आगजनी की घटना से परिवार को काफी नुक्सान हुआ है। मामले की जानकारी प्रशासन को दी जाएगी और मुआवजे का आग्रह किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!