बिना किताब, बिना संस्कृत: बेणेश्वर बाड़ी के 20 बच्चों ने कंठस्थ सुनाए गीता श्लोक, अध्यात्म से गूंजा पूरा मोहल्ला

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बेणेश्वर बाड़ी मोहल्ले में चल रही निःशुल्क गीता कक्षाओं का समापन मंगलवार को सम्मान समारोह के साथ हुआ। आदेश युवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में 20 बच्चों ने बिना पुस्तक देखे गीता के श्लोक कंठस्थ सुनाकर सबको चौंका दिया।

*'न संस्कृत आती थी, न हिंदी' फिर भी कर दिया कमाल*

इप्सिता शर्मा द्वारा संचालित इन कक्षाओं की खास बात ये रही कि इसमें उन बच्चों को जोड़ा गया, जिन्हें हिंदी-संस्कृत की बुनियादी जानकारी भी नहीं थी। बावजूद इसके 20 बच्चों ने गीता के पूरे अध्याय याद कर श्लोक सुनाए। बच्चों के आत्मविश्वास और लगन ने पूरे मोहल्ले का माहौल आध्यात्मिक बना दिया। समारोह में गीता अध्याय पूर्ण कर चुके सभी बच्चों को पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों का उत्साह देखकर अभिभावक भी भावुक हो गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!