निजी बस में रिज़र्वेशन के बाद भी महिला यात्रियों से बदसलूकी, महिला यात्रियों ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): नाथद्वारा से बीकानेर आ रही फिल्म ट्रेवल्स की एक लो बस में रिज़र्वेशन के बाद भी बीकानेर की महिला यात्रियों को सीट न देने और उनके साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिला यात्रियों ने बताया की नाथद्वारा से बीकानेर आने के लिए उन्होंने पहले से ही महिला आरक्षित सीटों पर रिजर्वेशन करवा रखा था, इसके बावजूद बस के चालक और परिचालक ने उन्हें सीटों पर बैठने नहीं दिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसकी शिकायत जब महिलाओं ने बस में लिखे नंबर पर की तो वहां से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिलाओं ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से इसकी शिकायत की और निजी बस कम्पनी और बस के चालक तथा परिचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!