जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): कृषि भूमि में विवाद के चलते फायरिंग की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर शेरपुरा रेलवे अंडर ब्रिज के पास विवाद के चलते जमकर बवाल हुआ और फायरिंग की गयी। इस सम्बंध में एक पक्ष की और से थाने में रिपोर्ट देने की जानकारी सामने आयी है। जानकारी के अनुसार जमीन के इस विवाद में शुक्रवार रात को कुछ लोग गाडिय़ों में सवार होकर आए और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले मेें मोके पर मौजूद तीन से चार लोग घायल हुए है। एक पक्ष की रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा से आए कुछ लोगों ने हमला किया और जमीन पर कब्जे का प्रयास किया है। आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!