रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का विमोचन, नेतृत्व और जीवन मूल्यों पर केंद्रित

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
नई दिल्ली (श्रीराम इंदौरिया): रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence: 52 Reflections on Work, Faith and What Truly Matters’ का रविवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योग जगत, शिक्षा, प्रशासन और सार्वजनिक जीवन की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक जीवन, नेतृत्व, विश्वास और रोज़मर्रा के अनुभवों से जुड़ी 52 छोटी लेकिन अर्थपूर्ण सीखों, विचारों और अनुभवों का संग्रह है। पुस्तक इस बात पर जोर देती है कि जीवन और पेशेवर सफलता केवल बड़े फैसलों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी आदतों, मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों से भी आकार लेती है। इस अवसर पर रजनीश जैन ने कहा, “हमारा समाज और हमारा राष्ट्र हमेशा से एक गहरी सामूहिक चेतना से प्रेरित रहा है। यही सामूहिक चेतना हमें जीवन में महत्वाकांक्षा और विनम्रता, कर्म और चिंतन, सफलता और अर्थ के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। यदि यह पुस्तक भारत की विशाल सामूहिक चेतना का एक छोटा सा हिस्सा भी बन सके, तो मैं अपने प्रयास को वास्तव में सार्थक मानूंगा।”
 Quiet Excellence केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने वाली पुस्तक बनने की कोशिश करती है। इसमें ऐसे छोटे अनुभव और सीख शामिल हैं, जो पाठकों को अपने काम, सोच और रिश्तों को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करते हैं। पुस्तक में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का संदेश और कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के विचार भी शामिल किए गए हैं। इन संदेशों में आत्मचिंतन, जागरूकता, मूल्यों और संतुलित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी, राजनयिक और राजदूत डॉ.दीपक वोहरा मौजूद रहे। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्य सचिव नरेश कुमार, ब्रह्माकुमारीज़ की बीके आशा दीदी, ICMAI के अध्यक्ष सीएमए टीसीए श्रीनिवास प्रसाद और HFCL के प्रबंध निदेशक महेंद्र नाहटा सहित कई प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में नेतृत्व केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति दृष्टिकोण से भी तय होता है। Quiet Excellence इन्हीं विचारों को सरल भाषा और वास्तविक अनुभवों के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!