आसमान से उतरा 'रहस्य': रोही में मिला 'PIA' लिखा गुब्बारा, पुलिस जांच में जुटी

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ/बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर की रोही में 'PIA' लिखा गुब्बारा मिलने से इलाके में कौतूहल फैल गया। कुन्तासर-तोलियासर मार्ग पर एक किसान ने खेत में गुब्बारा पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात रही कि गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि गुब्बारा हवा के साथ उड़कर यहां पहुंचा है। 
'PIA' लिखे इस गुब्बारे को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी पता लगा रहे हैं कि यह गुब्बारा कहां से और कैसे यहां तक पहुंचा। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!