जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला: पड़ोसी ने फोड़ा सिर, केस दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): कालू थाना क्षेत्र के शेखसर गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। अशोक दास स्वामी ने पड़ोसी लालदास स्वामी और उसके परिवार पर दीवार फांदकर घर में घुसने और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि लालदास ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद समाज के लोगों ने राजीनामे का दबाव बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराने से रोका, लेकिन बाद में कालू थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!