नापासर/बीकानेर (मुकेश रामावत): नापासर थाना क्षेत्र में जहरीले कीटनाशक के सेवन से 26 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता रतनाराम पुत्र केसराराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कीटनाशक सेवन के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
नापासर में कीटनाशक निगलने से विवाहिता की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
By -
June 27, 2026
0
Tags: