जूतों की माला पहनाकर जगाया प्रशासन: पीबीएम अव्यवस्थाओं पर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ NSUI ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। शुक्रवार को NSUI कार्यकर्ता हाथों में जूतों की माला लेकर अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पीबीएम में मरीजों को बेड, दवा और जांच की सुविधा नहीं मिल रही। डॉक्टरों की कमी और गंदगी से मरीज परेशान हैं। प्रशासन को नींद से जगाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से जूतों की माला लेकर ज्ञापन देने का फैसला किया गया। अधीक्षक कार्यालय के बाहर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। माहौल गरमाता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ा। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा, "PBM में इलाज के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। अगर 7 दिन में व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो उग्र आंदोलन होगा।" 
वहीं अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मांगों पर विचार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शांति भंग की आशंका में कार्यकर्ताओं को हटाया गया। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!