कोटपूतली-बहरोड़ के दो युवा बने NSUI राजस्थान के प्रदेश सचिव

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (राहुल शर्मा): भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने राजस्थान में संगठन विस्तार करते हुए कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दो युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गांव पूतली निवासी नीरज आर्य पुत्र सोहनलाल आर्य और ग्राम देवता निवासी मनीष कुमार योगी पुत्र मामचंद योगी को NSUI राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

*संगठन महासचिव ने जारी किए नियुक्ति पत्र*  

NSUI राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणियां ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार दोनों नियुक्ति पत्र जारी किए। मनीष कुमार योगी का नियुक्ति पत्र क्रमांक-125/NSUI/2026 और नीरज आर्य का नियुक्ति पत्र क्रमांक-126/NSUI/2026 जारी किया गया। पत्र में विश्वास जताया गया है कि दोनों युवा पदाधिकारी संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

*शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार*  

नवनियुक्त प्रदेश सचिव नीरज आर्य और मनीष कुमार योगी ने अपनी नियुक्ति पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह गुर्जर एवं युवा नेता ओपी बायला का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरते हुए छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!