स्वर्गीय रामकुमार सामरिया पूर्व आरईएस की 20वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वर्गीय रामकुमार सामरिया की 20वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रविवार को बजरंग मेडिकल्स, नीमराना में स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सत्यम ब्लड बैंक जयपुर के द्वारा सेवा दी गई। शिविर में युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वर्गीय रामकुमार सामरिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह अमूल्य सहायता साबित होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, सतीश हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.ज्ञानचंद मौर्य तथा थाना प्रभारी राजेश मीणा, पलावा सरपंच मनोज चौधरी, हुलमाना कलां सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट नरेंद्र धनवाल रहे। शिविर के आयोजक डॉ.भोजराज सामरिया ने बताया कि उनके पिताजी रामकुमार सामरिया की 20वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 90 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। उन्होंने रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य मानवता को सशक्त बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
"आपका शुद्ध रक्त किसी के लिए नया सवेरा बन सकता है" के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर ने समाज में मानव सेवा और परोपकार की भावना को और मजबूत किया। रक्तदान शिविर के दौरान डॉ.नरेंद्र, सत्यम ब्लड बैंक के डॉ.विकास एलटी, जितेंद्र सैन, खुशबू, नीरज मीना, विशाल, यादराम सैनी, मेहताब सिंह, कमल सिंह, एडवोकेट रामनिवास सामरिया, सुमेर सामरिया, संजय डॉ.लाल पेथ लैब, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, विपिन सिंह मेघवाल, डॉ.अंकित सतीश अस्पताल, विक्रम सिंह सारांश वेद फाउंडेशन, लेखक दीप दीपिका, जोगिंदर धनवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!