कोटपूतली (ईशाक खान): क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। कांग्रेस नेता भीम पटेल व पत्रकार विक्रांत शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद तारा पूतली द्वारा चलाये जा रहे नियमित रक्तदान अभियान के तहत कस्बा स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में आयोजित हुआ। शिविर को लेकर सुबह से ही युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
*जन्मदिन पर दिया जीवनदान का संदेश*
अपने जन्मदिन के मौके पर स्वयं पत्रकार विक्रांत शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए रक्तदान किया। उनके साथ विक्रम बोछवाल, आशुतोष जांगिड़ समेत अन्य युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को जीवनदान का संदेश दिया। पूर्व पार्षद तारा पूतली ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का यह जज्बा किसी की जिंदगी बचाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष तारा पूतली, कांग्रेस नेता भीम पटेल, पत्रकार विक्रांत शर्मा, भूपसिंह पूतली, अजय करजो, धर्मवीर ठाकर, कृष्ण गुर्जर, कुलदीप जाट समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें।