कोटपूतली-बहरोड़: राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविरों के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को कोटपूतली की बनार, पावटा की पांचूडाला, विराट नगर की सोथाना, नीमराना की परतापुर, बानसूर की बहराम का बास एवं सबलपुरा तथा नारायणपुर की कराणा ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। 16 जून को कोटपूतली की बनेठी, पावटा की तुलसीपुरा, विराट नगर की पापड़ा, बहरोड़ की बुढ़वाल एवं भूपसेड़ा, नीमराना की डूमरोली, बानसूर की रामपुर एवं कल्याणपुरा तथा नारायणपुर की नीमूचाना ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। 18 जून को कोटपूतली की रायकरणपुरा, पावटा की प्रेमनगर, विराट नगर की तेवड़ी, बहरोड़ की खोहर, नीमराना की हुड़िया कला, बानसूर की बालावास एवं मोठूका तथा नारायणपुर की बिलाली ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। 19 जून को कोटपूतली की बखराना, पावटा की केरोडी, विराट नगर की छीतोली, नीमराना की कायसा तथा नारायणपुर की बुर्जा ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। 22 जून को कोटपूतली की चिमनपुरा, पावटा की राजनोता, विराट नगर की जयसिंहपुरा, नीमराना की काठूवास, बानसूर की हाजीपुर एवं चूला तथा नारायणपुर की चतरपुरा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। 23 जून को कोटपूतली की जयसिंहपुरा, पावटा की भोनावास, विराट नगर की बागावास अहीरान, बहरोड़ की गुर्जरवास एवं शाहजापुर नांगलिया, नीमराना की रेवाना, बानसूर की हमीरपुर एवं छीड़ तथा नारायणपुर की चांदपुरी ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। 24 जून को कोटपूतली की बणका, पावटा की फतेहपुरा खुर्द, विराट नगर की कैरली, बहरोड़ की महाराजावास एवं बिजोरावास, नीमराना की नागनवास, बानसूर की किशोरपुरा एवं बामनवास तथा नारायणपुर की गढ़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से निर्धारित तिथि पर अपने निकटतम शिविर में उपस्थित होकर अधिकतम लाभ लेने की अपील की है।
3/related/default