अलवर (राहुल शर्मा): राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा एक दिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
*अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
बैठक में डॉ.मीणा ने पेयजल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। मंत्री ने कहा, “सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”
*जनसुनवाई कर सुनीं समस्याएं*
इसके बाद मंत्री ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डॉ.मीणा ने मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का तुरंत समाधान होना चाहिए।
*भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात*
दौरे के दौरान डॉ.मीणा ने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर, एसपी, एडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।