बहरोड़ जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, पति ने लगाए लापरवाही के आरोप

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: राजकीय जिला अस्पताल बहरोड़ में प्रसव के बाद एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान निशा देवी पत्नी टिंकू खन्ना के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है।

*निजी अस्पताल में रेफर, इलाज के दौरान मौत*  

जानकारी के अनुसार, निशा देवी का प्रसव राजकीय जिला अस्पताल में हुआ था। प्रसव के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान निशा देवी ने दम तोड़ दिया।

*पति ने थानाधिकारी को दी शिकायत*  

मृतका के पति टिंकू खन्ना ने थानाधिकारी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी की सही देखभाल नहीं की गई। समय पर उचित इलाज न मिलने से उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें रेफर करना पड़ा। टिंकू ने मामले में चिकित्सकीय लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

*पीएमओ बोले- शनिवार को नहीं मिली थी कोई शिकायत*  

वहीं मामले पर पीएमओ डॉ.जलदीप यादव ने कहा कि शनिवार को उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान किसी भी मरीज या परिजन ने उपचार को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। 

*औचक निरीक्षण में गायब मिली वार्ड प्रभारी*  

पीएमओ ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान प्रसूति वार्ड प्रभारी चंद्रकला ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं। इस लापरवाही पर चंद्रकला को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 
फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। अस्पताल प्रशासन ने भी आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!