महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन: NEFNS नियम वापस लो, छात्रों ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को NSUI ने MGSU द्वारा बनाए गए NEFNS नियम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। छात्र नेता अभिमन्यु जाखड़ और रामनिवास तरड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने 'Not Eligible For Next Semester' यानी NEFNS नियम को छात्र विरोधी करार दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस नियम के कारण एक सेमेस्टर में बैक लगने पर छात्रों को अगला सेमेस्टर नहीं मिल पाता, जिससे उनका पूरा साल खराब हो जाता है। NSUI नेताओं ने MGSU प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के भीतर NEFNS नियम वापस नहीं लिया गया तो सोमवार को उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्रों की मांग है कि पुरानी व्यवस्था लागू की जाए ताकि किसी छात्र का शैक्षणिक सत्र बर्बाद न हो। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!