बीकानेर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: रोहित गोदारा गैंग को फंडिंग करने वाले 2 बदमाश दबोचे, 50 लाख की ठगी उजागर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): साइबर पुलिस टीम ने रोहित गोदारा गैंग को आर्थिक सहायता देने वाले 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी देशभर में साइबर ठगी कर उससे मिली रकम से गैंग को फंड करते थे। साइबर सेल प्रभारी शालिनी बजाज ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के बैंक खातों पर अब तक 50 लाख रुपये की साइबर ठगी की 23 शिकायतें दर्ज हैं। गैंग के अन्य सदस्यों के खातों को लेकर भी कई राज्यों से शिकायतें मिली हैं। गिरफ्तार आरोपी रामपुरा बस्ती के रहने वाले हैं और दोनों का आपराधिक इतिहास है:
* संदीप स्वामी, 32 वर्ष: मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार रखने में 4 मामले पहले से दर्ज।  
*#मुकेश बिश्नोई, 28 वर्ष: मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार रखने का 1 मामला दर्ज।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये 'फ्लोक्सी पे' Floksy Pay एप के क्लोन टूलकिट से ठगी करते थे। ठगी के पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर गैंग तक पहुंचाते थे ताकि ट्रेस न हो सके। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की कमाई से ये अवैध हथियार खरीदते थे, जिससे गैंग की आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। आगे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!