बीकानेर (मुकेश रामावत): भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया पर दर्ज प्रकरण के विरोध में बीकानेर में सर्व समाज एकजुट हो गया। भगवान सिंह के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग बिदासर हाउस से कलेक्ट्रेट तक पैदल कूच करते हुए पहुंचे। इससे पहले बिदासर हाउस में सर्व समाज की बैठक हुई, जिसमें मेड़तिया पर दर्ज हुए प्रकरण को लेकर गहनता से मंथन किया गया। बैठक के बाद लोगों ने पैदल कूच कर जिला कलेक्टर के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। मेड़तिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निजी बिजली कम्पनी की तानाशाही और आम आवाम को परेशान करने-लूटने के खिलाफ आवाज उठाने के चलते भगवान सिंह मेड़तिया पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। पैदल कूच में शामिल लोगों ने निजी बिजली कम्पनी को बीकानेर से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए भगवान सिंह मेड़तिया के समर्थन में नारेबाजी की।
*lभगवान सिंह मेड़तिया के समर्थन में सर्व समाज सड़कों पर, बिदासर हाउस से कलेक्ट्रेट तक पैदल कूच
By -
June 23, 2026
0
Tags: