बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 से 10 केस वाले 3 आदतन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली, थानों को निगरानी के आदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में बार-बार अपराध कर दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर बीकानेर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने 3 आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर थानों को उनकी गतिविधियों पर 24x7 नजर रखने के आदेश दिए हैं।

*कौन हैं ये तीनों बदमाश*

1. भंवर सिंह राजपूत, 23, बज्जू: मारपीट, हत्या का प्रयास, SC-ST एक्ट समेत 8 संगीन मामले दर्ज।
2. बजरंग खीचड़ उर्फ दयाराम बिश्नोई, 32, मोडायत: मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, सरकारी काम में बाधा, सरकारी संपत्ति नुकसान समेत 6 मुकदमे।  
3. साहबराम वाल्मीकि, 35, सुई गांव, महाजन: मारपीट, हत्या का प्रयास, चोरी, NDPS एक्ट समेत 10 मामले दर्ज।
पुलिस का मानना है कि ये तीनों लगातार अपराध कर इलाके में खौफ का माहौल बना रहे थे। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब इनकी हर गतिविधि पर संबंधित थाना पुलिस की सीधी निगरानी रहेगी। आमजन को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ पुलिस की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!