60 लाख से अधिक के नकली नोटों के साथ 2 युवक गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): क्षेत्र में नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की मुस्तैदी से सोमवार रात 60 लाख रुपये से अधिक के नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बड़ी रकम बाजार में खपाने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने दोनों आरोपियों को नकली नोटों के साथ धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि ये युवक 60 लाख रुपये से अधिक की नकली करेंसी बाजार में चलाने वाले थे। पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का सरगना अभी फरार है और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। बीकानेर क्षेत्र में लगातार नकली नोटों के साथ देश के दुश्मनों के पकड़े जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कल ही कोटगेट थाना प्रभारी धिरेन्द्र सिंह ने पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया था पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार सरगना को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!