पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय करवाड़ा में उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौर के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के तत्वावधान में पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, करवाड़ा में विधिक जागरूकता एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को योग के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में पीएलवी फौजाराम परिहार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा जीवन में अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.महावीर सिंह ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेशाराम गुलशन, शिक्षक मानाराम गोदारा, गणेशाराम परिहार, दिनेश कुमार देवासी, जयकिश परिहार, गंगाराम बिश्नोई, जीवाराम, मुश्ताक खान, नानजीराम, शिक्षिका लीला बिश्नोई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अणसी देवासी, कमला बिश्नोई सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!