जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान योग परिषद की मानद सदस्य श्रीमती स्वीटी शर्मा द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मानसरोवर स्थित सप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिदिन संचालित होने वाले योग शिविर के साथ विशेष योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरुण गर्ग ने योग एवं ध्यान सत्र का सफल संचालन करते हुए उपस्थित सभी साधकों एवं सदस्यों को योग के महत्व, उसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के समापन पर फिजियोथैरेपी दल द्वारा उपस्थित जनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं। तत्पश्चात अल्पाहार के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
*योग स्वस्थ जीवन का आधार है। इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं*