25 देशो के राष्ट्रीय ध्वजो के सानिध्य में

AYUSH ANTIMA
By -
0


थिम्पू/नेपाल (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में भूटान की राजधानी थिम्पू में भारत-भूटान शान्ति मिशन के अंतर्गत भारत से भूटान पधारे 85 सदस्यीय दल ने भूटान स्थित होटल व्हाइट तारा में आयोजित प्रातः 7:30 बजे योग कार्यक्रम में योग साधना कर भारत की वैदिक कालीन योग परम्परा का निर्वहन किया। इस योग साधना कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रामदेव आश्रम खन्दरा के मठाधीश श्री रामदेव महाराज थे तथा मुख्य अतिथी पंजाब से पधारी सुश्री सतेन्दर कौर पन्नू थी तथा विशिष्ठ अतिथी मंच के ब्रांड एम्बेसेडर सवेन्द्रजीत सिंह, जम्बूद्वीप पद्मश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट, डाॅ.चन्द्रशेखर शर्मा पूर्व कुलगुरू, प्रवीण त्रिवेदी एवं श्रीमति आशा डामोर व शिक्षाविद भवानी शंकर शर्मा रहे। इस अवसर पर योग साधना कार्यक्रम किया व अत्तिथियों ने योग की वैदिककालीन महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को अंगीकार करने पर बल दिया एवं राजस्थान से आये मास्टर ईशान व निशित ने कार्यक्रम की अगुवाई की। राजुवास डीन डाॅ.पंकज थानवी ने सूर्य नमस्कार का प्रजेंटेशन दिया। मंच का संचालन डाॅ.कुलदीप शर्मा ने किया। मंच के संयोजक कुलदीप प्रसाद शर्मा ने सभी आगन्तुकों का भूटान पधारने पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!