गुजेड़ा धाम पर लगे पानी के परिंडे, ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान को मिली रफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


प्रागपुरा/पावटा (राहुल शर्मा): भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए एमएसडी एनजीओ पावटा की ओर से चलाए जा रहे ‘परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ’ एवं ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान’ के तहत गुरुवार को गुजेड़ा धाम मंदिर परिसर, प्रागपुरा में पानी के परिंडे लगाए गए।

*जन्मदिन पर किया सेवा कार्य*  

यह पुनीत कार्य जनसेवक के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री श्री 108 श्री भगवत दास जी महाराज के सानिध्य व विकास शास्त्री जी में संपन्न हुआ।।
 कार्यक्रम में पूर्व सरपंच पावटा जगन चौधरी मुख्य अतिथि रहे, वहीं एडवोकेट रामनिवास, सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

*इनके नेतृत्व में चला अभियान*  

परिंडा लगाने का कार्य समाजसेवी पप्पू स्वामी, कृष्ण कुमार ओला एवं महावीर जांगिड़ के नेतृत्व में किया गया। इस सेवा कार्य में एडवोकेट रामनिवास यादव का विशेष आर्थिक सहयोग रहा।

*‘अभियान निरंतर जारी रखें’*  

इस अवसर पर भगवत दास जी महाराज ने एनजीओ के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य है। महाराज जी ने परिंडा अभियान को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों और पेड़ों पर लगातार परिंडे लगाए जा रहे हैं, ताकि एक भी पक्षी पानी के अभाव में दम न तोड़े।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!