पावटा (राहुल शर्मा): राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, उपशाखा पंचायत समिति पावटा के बैनर तले मंत्रालयिक कर्मचारियों की पेन डाउन हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते पंचायत समिति, ग्राम पंचायत एवं जिला परिषद कार्यालयों में आधे दिन तक कामकाज ठप रहा।
*1 जून से चल रहा आंदोलन का तीसरा चरण*
ब्लॉक अध्यक्ष फूलाराम यादव ने बताया कि 1 जून 2026 से राज्यभर में शुरू हुए आंदोलन के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को भी पावटा ब्लॉक में आधे कार्य दिवस तक पेन डाउन रखा गया। कर्मचारी स्वतंत्र कार्य विभाजन, कैडर रिव्यू, नोशनल बेनिफिट, अंतर जिला स्थानांतरण, हार्ड ड्यूटी अलाउंस और अतिरिक्त पंचायत भत्ता जैसी 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
*ये कर्मचारी रहे शामिल*
पेन डाउन आंदोलन में सुनील भारद्वाज, सोहन सिंह चौहान, साधूराम जाट, गिरीराज मौर्य, ममता कुमारी यादव, संजीव आर्य, दीपक कुमार जांगिड़, हरिराम आर्य, मुकेश कुम्हार, महेन्द्र कुमार, रामस्वरूप बनवरा, हरि सिंह चेलरवाल, अमित गौतम, अमिता मीणा, राजकविता वर्मा, पार्वती नेत्रीवाल, विद्यावर्मा, ईशाद अली, कमलेश अकरणियां, खेमचन्द कुमावत, रामरूप मीणा, शंकरलाल मीणा सहित ब्लॉक स्तरीय अनेक कार्मिक शामिल हुए।
*‘मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन’*
ब्लॉक अध्यक्ष फूलाराम यादव ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।