नारायणपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय नारायणपुर की स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर द्वारा प्रवेश सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय के नोडल प्रवेश प्रभारी डॉ.राकेश कुमार शर्मा ने स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची एवं प्रतीक्षा सूची की अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। प्रथम वर्ष की अंतिम प्रवेश सूची में 171 छात्राओं के नाम शामिल किए गए हैं। सामान्य वर्ग की कट ऑफ 84.60 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग 77.80 प्रतिशत,
एससी वर्ग 64.20 प्रतिशत,
एसटी वर्ग 55.60 प्रतिशत,
एमबीसी वर्ग 79.20 प्रतिशत गई है। इसके अतिरिक्त 192 छात्राओं का नाम महाविद्यालय की प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।इस दौरान महाविद्यालय के नोडल प्रवेश प्रभारी ने बताया कि महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पोस्टिंग की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र, बधाई पत्र एवं मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर ई-मित्र पर फीस जमा करवा सकते हैं। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 15 जून 2026 को जारी किया जाएगा। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 01 जुलाई 2026 से प्रारम्भ कर दिया जाएगा।