सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): कस्बे में उदासी के बाग के पास सैनी माली समाज की ओर से आयोजित पद गायन दंगल का समारोह पूर्वक समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ.ठंडी लाल राजावत, भामाशाह शिवचरण सैनी सहित सैनी समाज के पंच पटेलों ने गायक कलाकार गिर्राज सैनी हिंडौन, दिनेश सैनी भूडा (अलवर), राम खिलाड़ी सैनी बसवा एवं जगन सैनी नंदेरा को इनाम राशि एवं पुरस्कार सामग्री भेंटकर सम्मानित किया। सैनी समाज के पंच पटेलों ने गायक कलाकारों का साफे व मालाएं पहनाकर सम्मान किया। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य देवी सिंह सैनी एवं अध्यापक हरि मोहन पुष्पद ने किया। कार्यक्रम में सभापति देव फूल सैनी, रामचरण सैनी, झम्मन मेंबर, जगमोहन सैनी, कंचन पटेल, भोली सैनी, श्योदान सैनी, रतन सैनी, डॉ.ठंडी लाल राजावत, चरण सैनी, भामाशाह शिवचरण सैनी, बाबू हलवाई, दीपू सैनी, राम खिलाड़ी मेंबर, शेर सिंह सैनी, गणेश सैनी सहित काफी संख्या में सैनी समाज के पंच पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। मीणा समाज के पंच पटेलों ने भी गायक कलाकारों का साफे व मालाएं पहनाकर सम्मान किया। पद दंगल में गायक कलाकारों ने लोक गायन, भारतीय संस्कृति एवं भक्ति पर आधारित कथाओं का भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया, जिससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को लोक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक संदेशों से परिचित होने का अवसर मिला। सभी गायन पार्टियों ने अपनी कला, संगीत और वाणी के माध्यम से न केवल मनोरंजन किया, बल्कि लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया।
सूरौठ में सैनी समाज के पद गायन दंगल का हुआ समापन, गायक कलाकारों को किया सम्मानित
By -
June 07, 2026
0
Tags: