जाट छात्रावास के विकास को लेकर आमसभा आयोजित नए निर्णयों से विकास को मिलेगी गति

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास, कोटपूतली में गुरुवार को छात्रावास के विकास एवं भावी योजनाओं को लेकर अर्धवार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ प्रातः 11 बजे महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता छात्रावास के संरक्षक रामजीलाल जाखड़ ने की। बैठक में छात्रावास की प्रगति, आय-व्यय, निर्माण कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष लीलाधर लाम्बोरा ने छात्रावास की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं ने अपने विचार रखे तथा छात्रावास के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। छात्रावास के सभागार के नवीनीकरण, मुख्य द्वार निर्माण तथा छात्रावास में निर्माणाधीन 11 कमरों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि छात्रावास प्रबंधन समिति के अतिरिक्त विद्यार्थियों के विकास एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग छात्र विकास समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही समाज के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को छात्रावास से जोड़ने एवं उनके सुझाव लेने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने कहा कि "छात्रावास समाज की अमूल्य धरोहर है। इसके विकास में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।" महामंत्री एडवोकेट मनोज चौधरी ने कहा कि "छात्रावास समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र है। समाज के सहयोग से इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।" बैठक में प्रोफ़ेसर पी सी जाट, प्रगतिशील किसान कैलाश धुंआ, एडवोकेट सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, आजाद मान, रोहिताश ताखर, कैलाश जाखड़, महेश जाखड़, शिक्षाविद राजेश चौधरी आदि ने अपने विचार रखे। इस मौक़े पर युवा जाट महासभा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी, RES संजय चौधरी, राजेश धीधवाल, प्रकाश ओला, विजय गिठाला, सतपाल जाट, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं छात्रावास के विकास में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में छात्रावास के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं समाज की सहभागिता को बढ़ाने के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!