मोहर्रम (ताजिया) पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर ने नियुक्त किए कार्यपालक मजिस्ट्रेट

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): जिले में शुक्रवार, 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम (ताजिया) पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अपर्णा गुप्ता ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को ओवरऑल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कोटपूतली, बहरोड़, नीमराना, बानसूर, पावटा, नारायणपुर एवं विराटनगर को संबंधित उपखंड मुख्यालय क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को कोटपूतली, बहरोड़, नीमराना, बानसूर, पावटा, नारायणपुर, विराटनगर एवं मांढ़ण तहसील क्षेत्रों में तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को उप तहसील क्षेत्र गण्डाला एवं हरसौरा में नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर ने सभी नियुक्त मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में साम्प्रदायिक सौहार्द, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर भ्रमण करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!