05 युवाओं को एनएसयूआई में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश नेतृत्व में मिली जगह

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): जिले के युवाओं को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं में उत्साह का माहौल है। एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन महासचिव मुकेश नराणियां ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिले के पांच युवा चेहरों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। घोषित सूची के अनुसार कोटपूतली के बुचाहेड़ा मौहल्ला निवासी रवि कुमार मीणा, पावटा क्षेत्र के भांकरी निवासी सचिन धनकड़ तथा राजमहल होटल के पास पूतली निवासी देशराज आर्य को एनएसयूआई राजस्थान का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कोटपूतली के चांदवास मौहल्ला निवासी अंकित शर्मा तथा नीमूचाणा निवासी नवीन अरोदिया को एनएसयूआई राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त कर संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र हितों, युवाओं की आवाज और संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विष्वास को वे अपने कार्यों से सार्थक सिद्ध करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष तारा पूतली सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं आलाकमान का आभार व्यक्त किया। जिले के युवाओं को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!