राजपुरा मौहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक: बछड़े को नोंचा, हालत गंभीर, गौ रक्षकों में आक्रोश

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बे के राजपुरा मौहल्ले में आवारा कुत्तों ने एक बार फिर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने गाय के बछड़े पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में कुत्ते बछड़े के निचले अंग को नोंचकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही धामेड़ा धाम गौशाला के विवेकनाथ महाराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बछड़े का पशु चिकित्सकों से प्राथमिक उपचार करवाया और गौ भक्तों की सहायता से उसे नन्दीशाला गौशाला पहुंचाया। बछड़े का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बछड़े ने काफी खून बहा दिया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों और गौ भक्तों में भारी आक्रोश है। गौ भक्तों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भिजवाने और घायल बछड़े के उपचार में मदद की मांग की है। मौके पर बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!