भारत शर्मा को मिला श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): न्यूज 21 नेशनल न्यूज चैनल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नारायणपुर के वरिष्ठ पत्रकार भारत शर्मा को "श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान-2026" से नवाजा गया। कार्यक्रम में चैनल के सभी पत्रकार मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि शर्मा पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व वे जिला कोटपूतली-बहरोड़ में जिला स्तरीय पत्रकारिता सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं। इस सम्मान पर सभी स्थानीय पत्रकारों ने भारत शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर भारत शर्मा ने कहा कि यह सम्मान समर्पित व सकारात्मक खबर देने वाले सभी साथियों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आपका सहयोग ही मेरे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान मेरा नहीं, आप सबका है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!