शहरी सेवा शिविर में आवासन मंडल की विशेष छूट योजना से मिली बड़ी राहत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत आमजन को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमती शोभा देवी खत्री को आवासन मंडल की विशेष छूट योजना के अंतर्गत बड़ी राहत मिली। श्रीमती शोभा देवी खत्री ने अपने आवास संख्या 12/270, मुक्ता प्रसाद नगर से संबंधित बकाया राशि के निस्तारण हेतु शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार कार्यवाही के बाद उन्हें राजस्थान आवासन मंडल की विशेष छूट योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना के तहत श्रीमती खत्री को कुल 2 लाख 58 हजार 594 रुपये की छूट स्वीकृत की गई। इससे उनकी कुल बकाया राशि 3 लाख 6 हजार 966 रुपये से घटकर मात्र 78 हजार 450 रुपये रह गई। उप आवासन आयुक्त, वृत्त-बीकानेर द्वारा शिविर के दौरान उन्हें विशेष छूट योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में प्रकरण का त्वरित निस्तारण होने पर श्रीमती शोभा देवी खत्री ने राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों की लंबित समस्याओं का समाधान करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आमजन को राहत मिलने के साथ सरकारी सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!