खाजूवाला में अवैध डोडा-पोस्त की कार्रवाई पर बवाल: पुलिस टीम पर लाठी-ईंटों से हमला, 6 आरोपी नामजद

AYUSH ANTIMA
By -
0



खाजूवाला/बीकानेर (मुकेश रामावत): अवैध डोडा-पोस्त के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में सीआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में भूराराम बिश्नोई सहित 6 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, मारपीट और सरकारी संपत्ति नुकसान की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना 19 जून की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि 24 बीडी स्थित कालूराम कुंट की ढाणी में भूराराम बिश्नोई उर्फ ज्याणी के घर अवैध डोडा-पोस्त रखा है। थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, एएसआई किशन सिंह, श्रवणराम व अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची तो भूराराम, उसका बेटा विकास, उषा और सावित्री ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उषा ने अपनी मां के कपड़े फाड़कर पुलिस पर छेड़छाड़ का झूठा केस लगाने की धमकी दी। इसके बाद विकास ने अमन और सरोज को फोन कर बुला लिया। लाठी लेकर पहुंचे अमन और सरोज ने पुलिस पर हमला कर दिया। भूराराम ने सीआई सुरेन्द्र कुमार के हाथ पर लाठी मारी, विकास ने एएसआई किशन सिंह की कलाई पर वार किया। सरोज, उषा और सावित्री ने महिला हेड कांस्टेबल मनोहरी की वर्दी फाड़ दी और ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान सरकारी बोलेरो RJ-07 UB-2614 का शीशा टूट गया और डायल-112 वाहन RJ-14 TG-4306 का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपियों ने डायल-112 के कैमरे की एलईडी भी तोड़ दी। पुलिस ने भूराराम, विकास, अमन, सरोज, उषा और सावित्री के खिलाफ BNS धारा 121(1), 132, 352, 351(2), 351(3), 190 व पीडीपी एक्ट की धारा 3 में मुकदमा दर्ज कर जांच पूगल थानाधिकारी को सौंपी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!