डोमिनोज फ्रेंचाइजी के नाम पर 18.46 लाख की ठगी, नोखा के युवक से अज्ञात ठगों ने किया फ्रॉड

AYUSH ANTIMA
By -
0



नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला नोखा थाने में दर्ज हुआ है। पीपली चौक निवासी राजा चांडक ने रिपोर्ट देकर पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को डोमिनोज कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उनसे संपर्क साधा। पीड़ित ने बताया कि नोखा में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए उन्होंने 17 अप्रैल 2026 को कंपनी की बताई गई ई-मेल आईडी पर संपर्क किया था। इसके बाद उनके पास ई-मेल के माध्यम से संदेश आया कि उनकी लोकेशन फ्रेंचाइजी के लिए शॉर्टलिस्ट कर ली गई है और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन भेजने को कहा गया। प्रार्थी ने अपने पिता जुगल किशोर चांडक के नाम से आवेदन भी कर दिया। इसके बाद ठगों ने रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी, प्रोसेसिंग फीस आदि विभिन्न खर्चों के नाम पर राजा चांडक से कुल 18 लाख 46 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पैसा लेने के बाद आरोपियों ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बैंक खातों की डिटेल निकाली जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!