संत, महिला और बाल सुरक्षा के मुद्दों पर हिन्दू महासभा का प्रहार

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला):अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया के निर्देशानुसार एवं सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण की ओर से कोटा के चन्द्रेशल मठ में संत की निर्मम हत्या, चिड़ावा ट्रायल रूम प्रकरण तथा पिलानी में 9 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन झोटवाड़ा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) खुशबू शर्मा को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में तीनों मामलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने, महिलाओं, बच्चों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कीर्ति शर्मा, जिला महामंत्री विनीता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुमन शेखावत एवं जिला संगठन महामंत्री भारती शर्मा सहित जयपुर ग्रामीण कार्यकारिणी की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में संत समाज, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध अत्यंत चिंताजनक हैं। ऐसे मामलों में दोषियों को शीघ्र एवं कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे तथा आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने राज्य सरकार से धार्मिक स्थलों, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाने की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!