न्याय के मंदिर में जनसेवा

AYUSH ANTIMA
By -
0




झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 'न्याय सबके लिए' और 'Consumer's Voice' के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं ने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अब यहाँ आने वाले फरियादियों को न केवल त्वरित न्याय मिलेगा, बल्कि उनकी सुख-सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है। मानव कल्याणार्थ और भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील की सकारात्मक पहल व प्रेरणा से आयोग परिसर में व्यापक जनहित कार्य पूर्ण किए गए हैं।

*भव्य लोकार्पण समारोह*

बुधवार, 10 जून को सुबह 10:15 बजे इन सेवा कार्यों का लोकार्पण संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम उपभोक्ता आयोग परिसर में न्यायिक अधिकारीगण, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी, विद्वान अधिवक्तागण तथा जिला अभिभाषक संस्था, झुंझुनूं के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत रूप से आयोजित किया गया।

*मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन*

इस पुनीत अवसर पर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अजय गोदारा, न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट इसरार खोखर, न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट बीएल चंदेल, जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष रतन मोरवाल, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील, सदस्य प्रमेन्द्र कुमार सैनी, सीओ सिटी गोपाल सिंह ढाका, एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, आयुक्त नगर परिषद देवीलाल बोचल्या, पीआरओ हिमांशु सिंह, डॉ.जेसी जैन की सुपुत्री श्रीमती रेणु सोगानी एवं दामाद जयन्त सोगानी ने शिलालेख का अनावरण और फीता खोलकर शीतल जल मंदिर व विश्राम स्थल को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था झुंझुनूं के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुलहरी, मदन सिंह गिल, बिरजू सिंह शेखावत, बीरबल गजराज, शीशराम सैनी, उमेदराज सैनी, जहीर मोहम्मद फारूकी, सुभाष पूनिया, मुस्ताक अली, विनोद गिल, बाबूलाल मील, कुं. दीपेंद्र सिंह, मो. नईम खान, विजय ओला, सुरेंद्र सिंह भांम्बू, तैय्यब हुसैन; अभिभाषक संस्थाओं के अध्यक्ष क्रमशः कपिल चाहर (चिड़ावा), कुलदीप कुलहार (बुहाना), राजकुमार लांबा (पिलानी), संदीप मान (सूरजगढ़), संदीप चाहर (नवलगढ़) सहित अभिषेक सेवदा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा किया गया, साथ ही आयोग अध्यक्ष मनोज मील ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर आभार जताया।
सूरत प्रवासी स्वर्गीय श्रीमती सुमित्रा देवी बंका एवं स्वर्गीय श्री कैलाश चंद बंका की स्मृति में उनके सुपुत्र बुलिश बंका एवं सुपौत्र पुलकित बंका के सौजन्य से निर्मित आधुनिक चिलर एवं वाटर फिल्टर प्लांट से अब फरियादियों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध होगा।
'डॉ.जेसी जैन स्मृति विश्राम स्थल': स्वर्गीय डॉ.श्रीमती कुंदन बाला जैन एवं स्वर्गीय डॉ. जेसी जैन की स्मृति में निर्मित। यहाँ 9 सीमेंटेड बेंचें लगाई गई हैं, जहाँ एक साथ 27 व्यक्ति आराम कर सकते हैं। विश्राम स्थल पर विशेष शेड का निर्माण किया गया है, जो कड़कड़ाती धूप और बारिश से बचाव करेगा। जनहित में समर्पित सेवा कार्य
संयोजकों ने बताया कि यह पहल प्रशासन और भामाशाहों के आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, लॉयंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड, उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान, अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, पूर्व प्रांतपाल एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, नागर मल जांगिड, प्रहलाद अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, मांगीलाल सेन, डॉ. एनएस नरुका (रीजन चेयरमैन), डॉ.उम्मेद सिंह शेखावत, शकुंतला पुरोहित, विनीता शर्मा, सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदीप पाटोदिया, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सत्यदेव दडिया, चूना चौक विकास समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, दवा व्यवसायी शिवचरण हलवाई, पुष्करजी केटर्स के हरीश तुलस्यान, रामचंद्र पंसारी, अनुपम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जनहित कार्य न केवल प्रशासनिक परिसर की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!