झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री पंचदेव मंदिर-बाबा गंगाराम धाम में बुधवार, 24 जून को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बाबा गंगारामजी का महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा. मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत् सज्जा एवं फूलों से सजाया जायेगा। इस अवसर पर श्रीविग्रहों का अभिषेक, भजन संध्या, सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी-पाठ, छप्पन भोग एवं दर्शन पूजन के कार्यक्रम होंगें. उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए में प्रवासी भक्तगण भी पहुंचेगें। महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल महामंगला आरती से होगा तत्पश्चात विश्व शांति हेतु संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का सामूहिक पाठ किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण भाग लेंगे। शाम को मंदिर प्रांगन में विशाल भजन संध्या होगी, जिसमे जयपुर के लोकप्रिय कलाकार श्री गोविन्द शर्मा एवं निशा दत्त सहित स्थानीय कलाकार भी भजन प्रस्तुत करंगें। मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलेगा। मंदिर को सजाने के लिए बंगाल के कारीगर बुलाये गए है। श्री पंचदेव मंदिर की स्थापना ‘गंगा दशहरा’ के दिन बाबा के अनन्य आराधक भक्त शिरोमणि श्री देवकीनंदन एवं परम् आराधिका माता गायत्रीदेवी द्वारा सन 1975 में की गयी थी। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को आयोजित उक्त महोत्सव में श्रद्धालू भक्तगण बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करते हुये अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करतें हैं, जो भी सच्चे मन से बाबा को ध्याता है, उसकी मनोकामनाएं बाबा अवश्य पूरी करतें हैं। इस सम्बन्ध में ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमे कार्यक्रम के सुचारू सञ्चालन एवं व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्यों को अलग अलग कार्यों का दायित्व देते हुए उपसमितियाँ बनायी गई। सभा में सुरेश मोदी, बंटी मोदी, अशोक सुल्तानिया, संजीव मोदी, विमल टमकोरिया, रवि राणासरिया, रमेश गोयल, महेंद्र टीबड़ा, सुशील मोदी, सुरेन्द्र मोदी, श्रीराम केडिया, रमाकांत मोदी, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
गंगा दशहरा के अवसर पर बाबा गंगाराम महोत्सव बुधवार, 24 जून को श्री पंचदेव मंदिर में मनाया जायेगा
By -
June 10, 2026
0
Tags: