रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में पानी की नई टंकी बनवाने, पाइप लाइन बदलवाने तथा हवाई सेवाओं के विस्तार पर पचीसिया ने की अर्जुनराम मेघवाल से वार्ता

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य तथा बीकानेर जिला उद्योग संघ के विशेष आमंत्रित सदस्य दीपक पारीक ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में पानी की नई टंकी बनवाने तथा वर्षों पुरानी हो चुकी पानी की पाइप लाइनें बदलवाने तथा बीकानेर से अन्य महानगरों हेतु हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में जल वितरण पाइप लाइन पिछले 20 से 25 साल पहले बिछाई गयी थी, जो कि समय समय पर सडक का लेवल बढ़ने के कारण 8 से 10 फीट गहराई पर हो गयी है। इसी प्रकार पुरानी पाइप लाइन समय समय पर टूटने के कारण लीकेज एवं सप्लाई में गंदा पानी आने की भी समस्या रहती है, साथ ही इस क्षेत्र में नई पानी की टंकी की भी आवश्यकता है क्योंकि पिछले 20 से 25 वर्षों से कोई पानी की नयी टंकी स्वच्छ जलाशय तथा पम्प हाऊस का कार्य नहीं हुआ है। इसके साथ साथ व्यवहार्यता अंतर अनुदान योजना के अंतर्गत बीकानेर–अहमदाबाद हवाई सेवा को एलाइंस एयर द्वारा शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु राज्य सरकार से अनुशंसा की जाए तथा इस रूट को VGF स्कीम के अंतर्गत प्राथमिकता देते हुए एलाइंस एयर को शीघ्र आवंटित किया जाए, ताकि बीकानेर की जनता एवं व्यापारिक समुदाय को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके । साथ ही RCS-UDAN 5.0 के अंतर्गत आवंटित बीकानेर–सूरत एवं बीकानेर–मुंबई हवाई मार्गों को स्पाइसजेट से वापस लेकर अन्य हवाई सेवा प्रदाता कम्पनी को आवंटित करवाने की अनुशंसा की जाए क्योंकि आवंटन के लगभग तीन वर्ष बाद भी स्पाइसजेट द्वारा इस मार्ग पर अब तक उड़ान सेवा प्रारंभ नहीं की गई है, जिससे बीकानेर एवं आसपास के नागरिक इस महत्वपूर्ण हवाई सेवा से वंचित हैं। इसी प्रकार बीकानेर–सूरत मार्ग व्यापार, पर्यटन, चिकित्सा एवं पारिवारिक आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इस मार्ग पर पर्याप्त यात्री मांग भी उपलब्ध है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!