नशे के लिए चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार, 17 लाख के गहने बरामद

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत कोटगेट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आदतन शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 17 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर एएसपी शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 

*मामला:*  

भगवानपुरा बस्ती गली नंबर-6 में सुमित्रा देवी के मकान में हुई चोरी के प्रकरण संख्या 171/2026 की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सावन उर्फ लालू उर्फ लालिया (23) पुत्र रामस्वरूप, निवासी डेगाना नागौर, हाल सवालखी तलाई बास, कोटगेट को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन नकबजन है और उसके खिलाफ चोरी-नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। नशे के लिए वह वारदातें करता था। 

*टीम में रहे शामिल:*  

कार्रवाई में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह, एएसआई प्रवीण, हेड कांस्टेबल सुभाष व कांस्टेबल संजय शामिल रहे। गहनों की बरामदगी में कांस्टेबल संजय की भूमिका विशेष सराहनीय रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!