बीकानेर (मुकेश रामावत): राज्य सरकार के जनकल्याणकारी अभियान ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम पंचायत मूण्डसर में आयोजित कैंप एक जरूरतमंद परिवार के लिए राहत लेकर आया। गांव के निवासी बुधाराम पुत्र मानाराम का जॉब कार्ड लंबे समय से निष्क्रिय (इनएक्टिव) था, जिसके कारण उन्हें महात्मा गांधी नरेगा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में संबंधित अधिकारियों ने उनकी समस्या का त्वरित समाधान करते हुए जॉब कार्ड को पुनः सक्रिय (एक्टिव) कर दिया। बुधाराम ने राज्य सरकार और शिविर में मौजूद अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान एक ही दिन में हो गया। उन्होंने कहा कि अब वे आगे भी वीबीजी (VBG) योजना का निरंतर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सफलता की कहानी: ग्रामीण सेवा शिविर में सक्रिय हुआ जॉब कार्ड, बुधाराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
By -
June 27, 2026
0
Tags: