बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान में पॉक्सो कोर्ट और किशोर न्याय बोर्ड में अब पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में नजर नहीं आएंगे। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) के आदेश के बाद अब सुनवाई के दौरान पुलिस को सादा वेशभूषा में उपस्थित होना होगा। यह निर्णय पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई को बाल-मित्र बनाने के लिए लिया गया है। अब तक पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में पेश होते थे, जिससे बच्चों में डर का माहौल बनने की आशंका रहती थी। हाईकोर्ट के निर्देश की पालना में एडीजी सिविल राइट्स कार्यालय ने सभी जिला एसपी, जीआरपी तथा जयपुर-जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं।
पॉक्सो-जेजे एक्ट की सुनवाई में अब खाकी में नहीं सिविल ड्रेस में आएगी पुलिस
By -
June 27, 2026
0
Tags: