जमात में अखंड हरिनाम संकीर्तन की धूम

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जमात में संत शिरोमणि कृष्णानंद महाराज की असीम कृपा से अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य व दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और गहरी श्रद्धा देखी जा रही है। भगवान के भजनों व अखंड हरिनाम के जयकारों से आस-पास को क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है, जिससे संपूर्ण वातावरण अत्यंत पवित्र और भक्तिमय बन गया है। श्रद्धालु मोंटी शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चल रहे पवित्र पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में अखंड हरिनाम संकीर्तन का बीड़ा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि यह आध्यात्मिक आयोजन आगामी 15 जून तक लगातार इसी प्रकार बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रभु भक्ति का यह सिलसिला दिन-रात अनवरत रूप से चल रहा है, जिसको लेकर दिन भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडल में एकत्र होते हैं और पूरी तल्लीनता के साथ सामूहिक रूप से हरिनाम संकीर्तन करते हुए ईश्वर की आराधना में लीन रहते हैं। भक्ति की यह बयार सुबह से लेकर देर शाम तक अनवरत बहती रहती है। मोंटी शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन शाम को 8 बजे भगवान की विशेष महाआरती का आयोजन किया जाता है, जो सभी के आकर्षण व श्रद्धा का मुख्य केंद्र होती है। महाआरती के समय झांझ, मंजीरे व ढोलक की थाप पर सभी श्रद्धालु बड़े ही धूमधाम से नाचते-गाते रहते हैं और झूमते हुए प्रभु की भक्ति का आनंद लेते हैं। 15 जून तक आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संकीर्तन के दौरान नाथूलाल शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, कजोड मल शर्मा, मीठालाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामबाबू शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, लक्ष्मी चन्द शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, रवि अग्रवाल, महेश दरगड, सर्वेश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, विनोद जैन, हरिनारायण महाराजपुरा, दामोदर शर्मा व लक्ष्य शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!