सहायक कलेक्टर जगदीश प्रसाद को भावभीनी विदाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): बहरोड़ के सहायक कलेक्टर जगदीश प्रसाद का स्थानांतरण बूंदी जिले के केशोरायपाटन उपखंड अधिकारी (एसडीएम) पद पर होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को बहरोड़ अभिभाषक संघ एवं क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुरभि मैरिज गार्डन, बहरोड़ में किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दाताराम यादव ने सहायक कलेक्टर जगदीश प्रसाद की कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने जगदीश प्रसाद के सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और विकासोन्मुख दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान उन्हें साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जगदीश प्रसाद ने बहरोड़ में मिले सहयोग और स्नेह के लिए अभिभाषक संघ, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि बहरोड़ में बिताया गया समय उनके लिए सदैव यादगार रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!