भुनगड़ा अहीर के अक्षय यादव को पीएच.डी. की उपाधि

AYUSH ANTIMA
By -
0



शाहजहांपुर (संदीप भारद्वाज): भुनगड़ा अहीर के अक्षय यादव पुत्र जसवंत सिंह को गणित विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्राप्त हुई। उन्होंने डॉ.प्रीति मेहता, सहायक आचार्य भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर के सफल मार्गदर्शन में "दो गोदामों वाली प्रणाली में गैर-तात्कालिक रूप से क्षय होने वाली वस्तुओं के लिए कुछ इष्टतम इन्वेंटरी नीतियों का अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उनकी इस उपलब्धि पर शोध-निर्देशक, विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि गाँव तथा विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। शोध में समय के साथ खराब होने वाली वस्तुओं तथा द्वि-गोदाम प्रणाली के लिए इष्टतम इन्वेंट्री नीतियों का गणितीय विश्लेषण एवं विकास किया गया है। यह शोध औद्योगिक उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तथा इन्वेंट्री नियंत्रण के क्षेत्र में लागत को कम करने एवं संसाधनों के अधिकतम उपयोग हेतु उपयोगी सिद्ध होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!