बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): बहरोड़ विधानसभा के सरबिंदपुरा गांव का सरकारी स्कूल, जहां कभी बच्चों को शिक्षा दी जाती थी, आज वो खंडहर में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के नामांकन कम होने के कारण स्कूल को पड़ोसी गांव में मर्ज कर दिया गया। अब स्कूल का भवन जर्जर हालत में है। शिक्षा विभाग या सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इस स्कूल से शिक्षा पाकर आज कई बच्चे सरकारी सेवाओं में लगे हुए है, जिसमें आर्मी अध्यापक वय MBBS की तैयारी कर रहे है।
*आवारा लोगों का बना अड्डा*
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण यहां आवारा किस्म के लोगों का जमावड़ा रहता है।