मुहर्रम में या हुसैन की सदाओं से गूंजायमान रहा कस्बा: सुरक्षा में तैनात रहा भारी पुलिस जाब्ता

AYUSH ANTIMA
By -
0


 कोटपूतली (ईशाक खान): प्रागपुरा कस्बा में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके बहत्तर हमराहियों की शहादत पर कस्बा में बुधवार को ग्राम के बीचों बीच स्थित शाही जामा मस्जिद से मुख्य बाजार होते हुए ढोल-ताशों की मातमी धुनों के बीच ग्राम के प्रमुख मार्गों से ताजिए का जुलूस निकाला गया। वक्फ बोर्ड कमेटी सदर आमीन मंसुरी, नायब सदर अयूब लुहार, सचिव समीर लोहार समेत कमेटी सदस्यों द्वारा व्यवस्था की गई। कमेटी मेंबर इमरान लोहार ने कहा कि आसपास के जिलों में प्रागपुरा कस्बा का मोहर्रम ऐतिहासिक व सुप्रसिद्ध है। जिसे जयपुर-दिल्ली, यूपी, पंजाब, एमपी समेत आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों लोग देखने व जुलूस में शरीक होने आते है। साथ ही यह पर्व ग्रामवासियों में हिंदू-मुस्लिमों का सौहार्द का प्रतीक रहा है, जिसे कस्बावासी एकता के साथ शांति पूर्वक वर्षों से मनाते आ रहे है। भाजपा जयपुर उत्तर मोर्चा जिला अल्पसंख्यक अब्दुल सत्तार ने बताया कि मुहर्रम मेले में प्रशासन द्वारा पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाधिकारी भजनाराम समेत पुलिस का पर्याप्त जाप्ता मेले में अलर्ट मोड़ में रहा। मेला कमेटी द्वारा सुभाष चौक पर मीठे पानी की छबील, गोगा मंदिर के सामने आगंतुक व ग्रामवासियों के लिए भोजन की सुसज्जित माकुल व्यवस्था की गई। लौहार मंडी में बच्चों व बड़ों के लिए करीब एक दर्जन झुले लगे थे, वहीं मेले के अखाड़े में नौजवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बड़े बुजुर्ग शामिल हुए। वहीं हिंदू-मुस्लिम महिलाएं छोटे बच्चों को नजर से बचाने के लिए मुहर्रम के नीचे से निकालते हुए मन्नते मांगती नजर आई। वक्फ बोर्ड कमेटी सदस्य समीर लुहार ने बताया कि रविवार को यौमे अशुरा यानी मुहर्रम की दसवीं थी, जिसमें समुदाय के लोग ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ या अली या हुसैन की सदाएं लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे दिनभर कस्बा गुंजायमान रहा। शाम को मगरिब की नमाज के ठीक पहले ताजिए को गांव स्थित कर्बला में दफना दिया गया। इकबाल शाह ने बताया कि इस बार मेला में समुदाय के लोगों ने पहले से भी ज्यादा मेले को ऐतिहासिक बनाने की पूर्ण तैयारी की गई है। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मुन्नान कुरैशी, वक्फ बोर्ड कमेटी मेंबर मल्लू तेली, लल्लू भिस्ती, बाबू मंसूरी, सराज कुरेशी, पप्पु लोहार व ताजियादार इकरामुद्दीन शाह, उस्ताद इदरिस शाह, समशेर शाह, रसीद मुनानुद्दीन कुरैशी लूहार, रिजवान कुरेशी, खैराती भिस्ती, नाजिम लुहार, मोहम्मद, रमजान जिंदरान, निसार लोहार, मुन्ना लूहार, कुर्बान, हमीद सलमान, जिंद्राण भिस्ती, रियाज़, सद्दाम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!