बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): बहरोड़ होटल हाइवे किंग के पास दूध से भरा टैंकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। टैंकर पलटने से काफी लंबा जाम लग जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आकर जाम को खुलवाकर मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवाया।
*दूध लूटने की मची रही होड़*
टैंकर पलटे जाने से उसमें दूध सड़क पर बिखेरे जाने से लोगों में दूध ले जाने की होड मचती रही, कोई पीपी में तो कोई बोटल में दूध ले जाता दिखा।